Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, होगी CBCID जांच

    By KamalEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच होगी, जिसके आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच होगी। मुख्यमंद्धी पुष्कर सिंह धामी ने इसके आदेश दिए हैं।

    देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

    विधायक द्वारा 31 जुलाई को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम रिंगोली निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए।

    विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी बात हुई। मुख्यमंत्री ने मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की बात कही है।

    बताया कि सृष्टि एक होनहार शिक्षिका थी व उनके द्वारा आयोजित भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में भी सृष्टि की सक्रिय भूमिका रहती थी।

    यह भी पढ़ें- 'सॉरी मम्मी अब सहा नहीं जाता', 35 सेकंड तक फूट-फूट कर रोई देहरादून की सृष्टि; फिर दे दी जान