'सॉरी मम्मी अब सहा नहीं जाता', 35 सेकंड तक फूट-फूट कर रोई देहरादून की सृष्टि; फिर दे दी जान
देहरादून के हर्रावाला में नवविवाहित शिक्षिका सृष्टि की आत्महत्या के मामले में एक 90 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। ...और पढ़ें

नवविवाहित सृष्ट का 90 सेकेंड का वीडियो आया सामने, छलका दर्द। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। हर्रावाला क्षेत्र की नवविवाहिता शिक्षिका सृष्टि की आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक वीडियो भी लगा है। 90 सेकेंड का यह वीडियो पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन सकता है।
पुलिस के अनुसार सृष्टि ने यह वीडियो आत्महत्या से ठीक पहले अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था। वीडियो में उनकी मानसिक पीड़ा साफ झलकती है।
पुलिस के मुताबिक वीडियो की शुरुआत के करीब 35 सेकेंड तक सृष्टि कुछ नहीं बोल पातीं। वह लगातार रोती रहती हैं और चेहरे से आंसू पोंछती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह खुद को संभालते हुए अपनी मां को संबोधित करते हुए कहती हैं, 'सॉरी मम्मी अब सहा नहीं जाता'
छह महीने से झेल रही थी मानसिक पीड़ा
वीडियो में सृष्टि कहती हैं कि वह पिछले करीब छह महीने से लगातार मानसिक पीड़ा झेल रही थीं और अब उनमें इसे सहने की ताकत नहीं बची है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद हुई कई घटनाओं के लिए ससुराल पक्ष उन्हें ही जिम्मेदार ठहराता था।
उन्हें बार-बार ''''मनहूस'''' और ''''बदनसीब'''' कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। वीडियो के अंत में वह कहती हैं कि उनकी सोच कभी नहीं बदल सकती।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य है और इसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अन्य साक्ष्यों, गवाहों और जांच के आधार पर ही की जाएगी। इसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।