विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव के पास युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 20 Dec 2019 01:04 PM (IST)

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के मदरसे में पढ़ने जा रही दस वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित घर से फरार मिला।

गांव के पास युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा Dehradun News
गांव के पास युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के मदरसे में पढ़ने जा रही दस वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। तलाश में पुलिस की दबिश के चलते आरोपित घर से फरार मिला। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस साल की किशोरी को उसका चाचा मदरसे में छोड़ने जा रहा था। बीच रास्ते पर चाचा का जरूरी फोन आ गया तो वह उसे स्कूल के लिए जाने को कहा और खुद वापस चला गया। किशोरी अकेले ही मदरसा जा रही थी। 

इसी बीच गांव के ही साहिब नामक युवक ने उसे पकड़ लिया और एकांत स्थान पर खींचने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित की हरकत के बाद जब किशोरी ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर फोन पर बात कर रहे उसके चाचा ने उसकी आवाज सुन ली। 

यह भी पढ़ें: जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

किशोरी के चाचा को आता देख आरोपित युवक साहिब उसे छोड़कर भाग निकला। चाचा की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपित साहिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी ने मय पुलिस बल के मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपित घर से फरार मिला। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न में घिरे आइएएस, बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप