विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेत में काम कर रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपित फरार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 19 Aug 2019 09:53 AM (IST)

थाना सहसपुर अंतर्गत खेत में काम कर रही एक किशोरी के साथ माजरी गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

खेत में काम कर रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपित फरार Dehradun News
खेत में काम कर रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, आरोपित फरार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। थाना सहसपुर अंतर्गत खेत में काम कर रही एक किशोरी के साथ माजरी गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर धर्मावाला पुलिस चौकी में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

धर्मावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के शिमला बाइपास रोड स्थित एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी अपने खेत में काम कर रही थी। तभी आरोपित सोनू पुत्र अख्तर निवासी माजरी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने इसका विरोध कर शोर मचाया। 

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के प्रयास में अधेड़ को पांच साल की सजा Dehradun News

शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने के डर से आरोपित मौके से भाग निकला। किशोरी ने पूरे मामले के बारे में परिजनों को बताया। किशोरी के पिता की ओर से धर्मावाला चौकी में माजरी गांव निवासी सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी गई। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा Pauri News

चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसाईं ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपित फरार मिला। थानाध्यक्ष सहसपुर पीडी भट्ट के अनुसार परिजन लड़की को नाबालिग बता रहे हैं। उम्र को लेकर कागजात दिखाने पर मुकदमें में पोक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा। आरोपित की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दोषी युवक को 10 साल की सजा Dehradun News