विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा Pauri News

By Edited By:
Updated: Tue, 06 Aug 2019 12:05 PM (IST)

विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा Pauri News
नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा Pauri News

पौड़ी, जेएनएन। विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर अभियुक्त को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला राजस्व क्षेत्र घुड़दौड़स्यूं के एक गांव का है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अभियोजक पोक्सो विजेंद्र ङ्क्षसह रावत व शासकीय अधिवक्ता अवनीश नेगी के मुताबिक राजस्व क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा स्कूल से अपने घर लौट रही थी। 

आरोप है कि रास्ते में एक युवक नाबालिग छात्रा को सड़क के किनारे ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। काफी देर तक नाबालिग के घर न पहुंचने पर घरवाले व ग्रामीण उसकी खोज करते हुए सड़क के समीप पहुंचे। यहां आरोपित के कब्जे से नाबालिग स्कबर के अंदर मिली। 

बताया गया कि नाबालिग छात्रा कुछ मंदबुद्धि भी थी। इस मामले में पीडि़ता के पिता ने अगस्त 2017 में राजस्व क्षेत्र घुड़दौड़स्यू में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। विशेष सत्र न्यायाधीश जीएस शक्तू की अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने और पत्रावलियों के अवलोकन के बाद आरोपित को दोषी पाया और तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म और धोखाधड़ी में दोषी युवक को 10 साल की सजा Dehradun News

यह भी पढ़ें: टिक टॉक पर अनुचित जाति की लड़कियों का बनाया वीडियो, फिर यूट्यूब पर डाला; हंगामा

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण में मां और बेटा गिरफ्तार Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप