Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी के वैकल्पिक मार्ग का चौड़ीकरण मई से होगा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 09:39 PM (IST)

    पर्यटन सीजन और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कारण मसूरी में वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे कम करने के लिए 23 किमी लंबी लंबीधार किमाड़ी रोड के ...और पढ़ें

    मसूरी के गांधी चौक-किंक्रेग मार्ग पर कुछ इस तरह से लगता है जाम।

    मसूरी के गांधी चौक-किंक्रेग मार्ग पर कुछ इस तरह से लगता है जाम।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। पर्यटन सीजन सिर पर है और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद सरकारी मशनरी की टेंशन और बढ़ गई है।

    वजह है पर्यटन सीजन में दिल्ली की तरफ से आने वाला वाहनों का अतिरिक्त दबाव। ऐसे में देहरादून शहर में जाम का सामना करते हुए जब पर्यटक मसूरी की तरफ रुख करेंगे तो हालात और जटिल होने तय हैं।

    ऐसे में दबाव को कुछ हद तक कम करने के लिए फिलहाल एकमात्र विकल्प मसूरी का लंबीधार किमाड़ी मार्ग ही है। जिसके चौड़ीकरण की कसरत जोर पकड़ रही है।

    लोनिवि प्रांतीय खंड ने टेंडर का एक पड़ाव पार कर लिया है और अब बाकी की औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विभाग ने मई माह में धरातल पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने का दावा किया है।

    लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, एलकेडी रोड गढ़ी कैंट क्षेत्र के सप्लाई एरिया से शुरू होती है, जो मसूरी से करीब चार किलोमीटर पहले मसूरी झील के पास मिलता है।

    मसूरी के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए 23 किमी लंबी इस रोड को चौड़ा करने की दिशा में अब सिर्फ कुछ औपचारिकता ही शेष हैं।

    अप्रैल माह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही ठेकेदार के साथ अनुबंध भी गठित कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार, अगले छह से सात माह में सड़क पूरी तरह तैयार कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अब मसूरी जाने के लिए होंगे तीन रास्ते, 30 मिनट में होगा पहाड़ का सफर

    यह भी पढ़ें- मसूरी के लिए तैयार हो रहा दूसरा रास्ता, 23 किमी लंबी लेन से मिलेगा जाम से छुटकारा