विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी में आसमान से बरसी 17 घंटे तक आफत, भूस्खलन से देहरादून मार्ग पर यातायात ठप

Published: Tue, 28 Jul 2026 09:47 PM (GMT+05:30)

सोमवार रात से हुई मूसलाधार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग सहित कई सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गईं। पानी वाला ...और पढ़ें

तेज वर्षा के चलते मसूरी किमाड़ी मार्ग पर आया मलबा। जागरण

तेज वर्षा के चलते मसूरी किमाड़ी मार्ग पर आया मलबा। जागरण

HighLights

  1. 17 घंटे की मूसलाधार बारिश से कई मार्ग बाधित

  2. मसूरी-देहरादून मार्ग पर दुकान क्षतिग्रस्त, यातायात ठप

  3. लोनिवि द्वारा मलबा हटाकर मार्ग खोलने के प्रयास जारी

संवाद सहयोगी, मसूरी। सोमवार रात नौ बजे से शुरू मूसलधार बारिश मंगलवार दोपहर दो बजे तक जारी रही। लगभग 17 घंटे तक हुई इस बारिश से कई जगह यातायात बाधित हो गया।

लोनिवि ने कई जगह पर कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग खोल दिए, जबकि कई मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा पानी वाले बैंड पर बनी एक दुकान के ऊपर गिर गया, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखा सामान भी बर्बाद हो गया।

गनीमत यह रही कि रात को दुकान में कोई नहीं था। कोल्हूखेत से लगभग आधा किमी मसूरी की ओर पानी के झरने के समीप मलबा सड़क पर आ गया, जिसे लोनिवि ने दो जेसीबी से हटवाकर यातायात चालू किया।

हनुमान मंदिर के समीप भी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू हो पाया।

लोनिवि के अनुसार, लंबीधार-किमाड़ी देहरादून मार्ग पर भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए हैं, जिससे यातायात फिलहाल बंद है और जेसीबी से सड़क से मलबा हटाया जा रहा है।

मसूरी-चकराता एनएच पर गश्ती बैंड से जीवन आश्रम तक सड़क को बहुत नुकसान हुआ है। दिल्ली-यमुनोत्री एनएच पर मसूरी बैंड के समीप पुलिया पर भी मलबा आने से यातायात ठप हो गया था, जिसे शाम तक चालू किया जा सका।

यह भी पढ़ें- धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई: देहरादून में नंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

यह भी पढ़ें- देहरादून-मसूरी रोड: पानी वाला बैंड पहुंचे डीएम, 15 दिनों के भीतर टू-लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।