Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून-मसूरी रोड: पानी वाला बैंड पहुंचे डीएम, 15 दिनों के भीतर टू-लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:46 PM (IST)

    देहरादून-मसूरी रोड पर लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त पानी वाला बैंड क्षेत्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

    दून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास पहाड़ी काटकर यातायात को बहाल कराया गया। जागरण

    दून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास पहाड़ी काटकर यातायात को बहाल कराया गया। जागरण

    HighLights

    1. डीएम ने देहरादून-मसूरी रोड के पानी वाला बैंड का निरीक्षण किया

    2. क्षतिग्रस्त सड़क 15 दिन में दो लेन यातायात योग्य बनाने के निर्देश

    3. मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    जागरण संवाददाता, देहरादून। लगातार बारिश से प्रभावित देहरादून-मसूरी रोड स्थित पानी वाला बैंड क्षेत्र का सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सड़क को दो लेन तक यातायात योग्य बनाने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है और अगले 10 से 15 दिनों के भीतर दो लेन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में भारी बारिश से जहां-जहां सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल बहाल किया जाए, ताकि लोगों की आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के मालदेवता में आसमान से बरसी आफत, 24 घंटे में 233 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज

    यह भी पढ़ें- देहरादून जिला प्रशासन का दावा: नंदा की चौकी का पुल नहीं टूटा, एप्रोच रोड धंसने से फैली अफवाह