Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी में 4 घंटे की मूसलधार बारिश: उफान पर कैंपटी फाल, पर्यटकों के झरने में जाने पर लगी रोक

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

    मसूरी में चार घंटे की मूसलधार बारिश से प्रसिद्ध कैंपटी फाल का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को झरने के पास जाने ...और पढ़ें

    मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैंपटी फाल ने अचानक लिया रौद्र रूप।

    मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैंपटी फाल ने अचानक लिया रौद्र रूप। 

    HighLights

    1. मसूरी में चार घंटे तक मूसलधार बारिश हुई

    2. कैंपटी फाल का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ा

    3. पुलिस ने पर्यटकों को झरने से दूर सुरक्षित हटाया

    संवाद सहयोगी, मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी और आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

    क्षेत्र में करीब चार घंटे तक हुई मूसलधार बारिश के चलते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैंपटी फाल (Kempty Falls) ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया।

    पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी आने के कारण झरने का जलस्तर बेहद खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

    पर्यटकों को सुरक्षित हटाया

    शनिवार को झरने के उग्र रूप को देखते हुए थाना कैंपटी पुलिस तत्काल हरकत में आई और सुरक्षा की दृष्टि से मोर्चा संभाल लिया।

    • एहतियाती कदम: पुलिस ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पर्यटकों को एहतियात के तौर पर झरने के मुख्य पूल और पानी के आसपास जाने से पूरी तरह रोक दिया।
    • सुरक्षित दूरी: मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर और व्यक्तिगत रूप से अनाउंसमेंट कर पर्यटकों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के निर्देश दिए।

    पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

    स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों और पर्यटकों को चेतावनी जारी की है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक झरने के नजदीक न जाएं और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखें।

    दोपहर बाद झरने ने रौद्र रूप धारण कर लिया। जिससे सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों को झरने में जाने से रोक दिया गया। लगातार हो रही बारिश से झरने में पानी बहुत बढ़ गया है और पानी के साथ में मिट्टी व पत्थर आने से खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पर्यटकों को झरने में नहाने से रोक दिया गया है।

    योगेंद्र सिंह गुसाईं, थानाध्यक्ष कैंपटी  

    यह भी पढ़ें- IIT रुड़की में आफत की बारिश के बीच मस्ती: कैंपस में भरा पानी, तो छात्राओं ने हॉस्टल परिसर में चलाई नाव

    यह भी पढ़ें- रुड़की में मूसलधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में 339 मिमी बारिश दर्ज