Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IIT रुड़की में आफत की बारिश के बीच मस्ती: कैंपस में भरा पानी, तो छात्राओं ने हॉस्टल परिसर में चलाई नाव

    By Rena Edited By: Sunil Negi
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 10:51 PM (IST)

    रुड़की में मूसलाधार बारिश के चलते आईआईटी कैंपस में भारी जलभराव हो गया, लेकिन छात्रों ने इसे मस्ती में बदल दिया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रुड़की में मूसलाधार बारिश से आईआईटी कैंपस में जलभराव

    2. गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने पानी में चलाई नाव

    3. छात्रों ने जलभराव को मस्ती और यादगार पलों में बदला

    जागरण संवाददाता, रुड़की। क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलधार बारिश का असर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के परिसर में भी देखने को मिला।

    मूसलधार बारिश के चलते आईआईटी कैंपस में जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। हालांकि, इस जलभराव के बीच आईआईटी के छात्र-छात्राओं का एक अनोखा और मजेदार अंदाज भी सामने आया।

    तालाब बना कैंपस, हॉस्टल में चली नाव

    बारिश के कारण संस्थान का हॉकी मैदान, गेट नंबर 10, विज्ञान भवन और कई छात्रावास में सड़कें पानी में डूब गईं।

    इसी बीच एक गर्ल्स हॉस्टल के परिसर में इतना पानी जमा हो गया कि वहां जलभराव ने छोटे तालाब का रूप ले लिया।

    इस स्थिति को आपदा के बजाय अवसर में बदलते हुए छात्राओं ने पानी में बाकायदा नाव उतार दी और नाव चलाकर बारिश का जमकर आनंद लिया।

    सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

    हॉस्टल परिसर में छात्राओं द्वारा नाव चलाने और अन्य छात्रों के बारिश में मस्ती करने के वीडियो और तस्वीरें दिनभर चर्चा का विषय बनी रहीं।

    कैंपस के कई अन्य हिस्सों में भी छात्र-छात्राएं इस झमाझम बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते और जलभराव के बीच तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

    जहां एक ओर इस बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी, वहीं आईआईटी रुड़की के युवाओं के लिए यह दिन कुछ यादगार पल दे गया।

    यह भी पढ़ें- रुड़की में मूसलधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में 339 मिमी बारिश दर्ज

    यह भी पढ़ें- रुड़की में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पॉश इलाकों से घरों तक घुसा पानी