विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मसूरी जाने वाले पर्यटक सावधान! मैगी प्वाॅइंट के पास हुआ लैंडस्लाइड, कैम्पटी रोड पर गिरा मकान

Published: Fri, 21 Aug 2026 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2026 01:36 PM (IST)

लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास भूस्खलन से पुश्ता धंस गया है, जिससे सड़क ...और पढ़ें

HighLights

  1. मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास भूस्खलन

  2. पुश्ता धंसने से सड़क सिंगल लेन, बड़े वाहन प्रतिबंधित

  3. मसूरी-चकराता NH 707A पर भी सड़क दरकी, यातायात प्रभावित

जागरण संवाददाता, मसूरी। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। मसूरी देहरादून मुख्य सड़क मार्ग पर पुश्ते धंसने और मलबा गिरने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट और पानेवाले बंद के समीप सड़क का पुराना पुश्ता भरभरा कर गिर गया, जिससे सड़क सिंगल लेन रह गई है।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप शाही ने बताया कि पुश्ता धंसने और सड़क सिंगल लेन रहने से बड़े और भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है।

कैम्पटी रोड पर एक मकान में गुरुवार को दरारें पड़ी थीं। वह अभी पूरी तरह भरभरा कर ध्वस्त हो गया।

Untitled-1 copy

मसूरी-चकराता एनएच भी बंद

वहीं गुरुवार तड़के मसूरी-चकराता एनएच 707ए, मसूरी बैंड से लगभग तीन किमी पहले कर्नल विला और डिम्टा बैंड के बीच सड़क पूरी तरह से दरक गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।

मसूरी आने वाले वाहनों को विकासनगर देहरादून और अगलाड़ थत्यूड़ मार्ग से डायवर्ट किया गया। एनएच ने दो जेसीबी लगाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए चालू किया और दोपहर एक बजे यातायात फिर से शुरू हो गया। हालांकि, यहां मिट्टी की पकड़ कमजोर है, जिससे फिर से क्षति की आशंका है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: मसूरी में धंसी सड़क, चीन सीमा का संपर्क अभी भी भंग

यह भी पढ़ें- मसूरी में कैंपटी की मिट्टी हुई कमजोर, भू-कटाव का खतरा; होंगे बड़े भूस्खलन