मसूरी में पर्यटकों के पैसे खत्म हुए तो करने लगे चोरी, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मसूरी में पंजाब के दो पर्यटक मोबाइल दुकान से चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए। उनके पास से नौ मोबाइल फोन और चोरी के उपकरण बरामद हुए, उन्होंने पैसे खत्म होन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पंजाब के दो पर्यटक मसूरी में चोरी करते पकड़े गए
मोबाइल दुकान से नौ फोन और उपकरण बरामद किए गए
पैसे खत्म होने के कारण चोरी की बात कबूली
संवाद सहयोगी, मसूरी। पंजाब के संगरूर से मसूरी घूमने आए दो पर्यटकों को पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपितों की पहचान जगहीर सिंह निवासी जसूवती गांव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब व तरणप्रीत सिंह निवासी गांव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम ने लाइब्रेरी बाजार स्थित स्टार मोबाइल नामक दुकान पर संदिग्ध गतिविधियों का संदेह होने पर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने दुकान के अंदर घुसकर दो अभियुक्तों को मोबाइल और अन्य सामान चुराते हुए पकड़ा।
अभियुक्तों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पैसे खत्म होने के कारण चोरी करने की योजना बना रहे थे।
हालांकि, पुलिस की रात्रि चेकिंग के कारण वे अपने इरादों को पूरा नहीं कर पाए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज किया है।
यह भी पढ़ें- 'आंखों पर पट्टी बांधी, रातभर अंधेरे में रखा... फिर मसूरी छोड़ दिया'; CJP वॉलंटियर का पुलिस पर गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें- मसूरी मालरोड पर हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, तीन युवकों पर पुलिस का शिकंजा