Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में नया साइबर फ्रॉड, बिना ओटीपी-कॉल के खातों से 8 लाख से अधिक की ठगी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:37 PM (IST)

    सेलाकुई में एक व्यक्ति के बैंक खातों से बिना ओटीपी या कॉल के साइबर ठगों ने 8 लाख 33 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. सेलाकुई में बिना ओटीपी 8 लाख से अधिक की साइबर ठगी

    2. पीड़ित के दो बैंक खातों से निकाली गई बड़ी रकम

    3. विकासनगर के शिव मंदिर में दानपात्र से चोरी की घटना

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। साइबर ठगी का नया तरीका आया है। जिसमें न ओटीपी आ रहा है, न मैसेज आ रहा है और न ही फोन काल आ रही है और खाते से रकम साफ हो रही है।

    ऐसा मामला सेलाकुई थाना क्षेत्र में आया है, जिसमें एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने 8,33,947 रुपये की रकम साफ कर दी है।

    थाना सेलाकुई में असरफ अली पुत्र मुर्सलीम निवासी सेलाकुई ने दी तहरीर में कहा कि 21 जुलाई को उसके बैंक खाते से 6,99,997 रुपये निकाले गए हैं।

    इसी तिथि में क्रेडिट कार्ड संख्या से 87 हजार रुपये की निकासी हुई है। इन ट्रांजेक्सन के संबंध में कोई ओटीपी नहीं आया।

    इसके अतिरिक्त 27 जुलाई को दूसरे बैंक खाते से भी 46,950 रुपये की रकम निकाली गई है। इसमें भी कोई काल और ओटीपी प्राप्त नहीं हुई।

    जब खाते से पैसे निकलने का संदेश मिला तब पता चला। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

    कोतवाली विकासनगर में शिव मंदिर आसनबाग (रामबाग) में दानपात्र से हुई चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

    कोतवाली विकासनगर में सुमेर चंद वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति ने दी तहरीर में कहा कि 27 जुलाई के तड़के चार बजे के करीब चोर आसनबाग के शिव मंदिर में घुसे, दान-पात्र का ताला तोड़कर धनराशि चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम पर सरकार का बड़ा प्रहार, जम्मू-कश्मीर में जेके4सी का गठन; शेख जुनैद महमूद पहले CEO नियुक्त

    यह भी पढ़ें- आतंकवाद और साइबर क्राइम पर 'डबल स्ट्राइक', हरियाणा में खुलेंगे ATS के दो नए थाने