विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम से राहत मिलने की नहीं उम्‍मीद, मसूरी में हुई बारिश और गिरे ओले

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 04 Mar 2019 01:12 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 08:06 PM (IST)

उत्‍तराखंड में एक बार भी मौसम ने करवट ली है। मसूरी में दोपहर बाद बारिश हुई और आले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम और बिगड़ेगा।

मौसम से राहत मिलने की नहीं उम्‍मीद, मसूरी में हुई बारिश और गिरे ओले
मौसम से राहत मिलने की नहीं उम्‍मीद, मसूरी में हुई बारिश और गिरे ओले

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड को फिलहाल मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे में मौसम और बिगड़ेगा। इस दौरान देहरादून के अलावा टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ व नैनीताल जनपदों में बारिश एवं ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 3000 मीटर की ऊंचाई तक भारी हिमपात के आसार बन रहे हैं। वहीं, दोपहर बाद मसूरी में बारिश हुई और ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में सात मार्च तक मौसम के तेवरों में बदलाव आने की संभावना नहीं है। रविवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24. 4 व 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 12.2 व न्यूनतम 03.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दून व मसूरी में शनिवार को शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। 

जौनसार-बावर में चकराता की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हैं। रविवार को प्रदेश में दोपहर तक धूप रही, लेकिन शाम होते ही कई जगह बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। जबकि पहाड़ों पर हिमपात हुआ। पौड़ी से पिथौरागढ़ व ऊधमसिंहनगर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

चारधाम व कुमाऊं की चोटियां बर्फ से लकदक  

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर हर्षिल और फूलचट्टी में बंद हो गए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उत्तरकाशी की गंगा-यमुना घाटी व चमोली में औली, जोशीमठ, गोरसो बुग्याल और निजमूला घाटी बर्फ से लकदक हो गई हैं। दूसरी पिथौरागढ़ में शनिवार रात हुए भारी हिमपात के बाद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी में ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम के तेवर हो सकते हैं और भी तल्ख, बर्फबारी के आसार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की पहाड़ियो ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 11 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।