Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: सुबह पांच बजे टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजगार देर रात तक नहीं उतरे

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:51 PM (IST)

    देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों ने पानी की टंकी पर चढ़कर उग्र प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजगार व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला। जागरण

    वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग बेरोजगार व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों का विरोध सोमवार को और उग्र हो गया।

    सुबह करीब पांच बजे चार नर्सिंग बेरोजगार और उनके समर्थन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने भी नर्सिंग बेरोजगारों के बीच पहुंचकर समर्थन दिया।

    पुलिस प्रशासन देर रात तक टंकी से उन्हें उतारने की अपील करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगे।

    नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले एकता विहार में नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 158वें दिन और अनशन 23वें दिन भी जारी रहा।

    सुबह चार नर्सिंग बेरोजगार कविता पुंडीर, धमेंद्र, विनोद और आनंद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

    वहीं, बड़ी संख्या में अन्य नर्सिंग बेरोजगार भी टंकी के नीचे धरने पर बैठ गए। इस दौरान रस्सी के माध्यम से उन्हें खाना पानी पहुंचाया गया।

    मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर और मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत ने कहा कि लंबे समय से धरना और अनशन के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।

    कई साथियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जब तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

    नर्सिंग बेरोजगारों ने मांग उठाई कि नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार लागू किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनी रहे।

    साथ ही आइपीएचएस मानकों के अनुसार पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग भी की।

    वहीं शाम को नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास में मुलाकात कर समस्या के निस्तारण की मांग उठाई। जिसमें उन्हें इस मामले में सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला।

    नर्सिंग बेरोजगारों की मांग के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास गया: हरक

    कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, चकराता विधायक प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता सुबोध उनियाल से उनके आवास पर मिले।

    इसके बाद नर्सिंग बेरोजगारों के बीच पहुंचे हरक सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

    हरक सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों की मांग जायज है और सरकार को इस पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

    कहा कि वर्ष 2022 के बाद से आज सिर्फ नर्सिंग बेरोजगारों की मांग को लेकर सुबोध उनियाल के आवास गए।

    उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए वे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने गिड़गिड़ाए थे, लेकिन वे नहीं माने।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में टूटी सड़क और बदहाल सर्विस लेन पर फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों को दी आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़कर की वर्षवार भर्ती की मांग