Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में टूटी सड़क और बदहाल सर्विस लेन पर फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों को दी आंदोलन की चेतावनी

    Updated: Mon, 11 May 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर और लोअर नेहरूग्राम के निवासियों ने खराब सड़कों, टूटी सर्विस लेन और जल निकासी की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कि ...और पढ़ें

    मोहकमपुर फ्लाईओवर की सर्विस लेन की मरम्मत, गंदगी की समस्याओं को लेकर एकता विहार बी ब्लाक स्थित डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास के बाहर प्रदर्शन करते जनकल्याण समिति मोहकमपुर के क्षेत्रवासी। जागरण

    मोहकमपुर फ्लाईओवर की सर्विस लेन की मरम्मत, गंदगी की समस्याओं को लेकर एकता विहार बी ब्लाक स्थित डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास के बाहर प्रदर्शन करते जनकल्याण समिति मोहकमपुर के क्षेत्रवासी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मोहकमपुर, लोअर नत्थनपुर और लोअर नेहरूग्राम क्षेत्र की बदहाल सड़क, टूटी सर्विस लेन और जल निकासी जैसी समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया।

    जन कल्याण समिति मोहकमपुर के बैनर तले मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे जनप्रतिनिधि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

    उन्होंने जनप्रतिनिधियों को चेताया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह क्षेत्रवासी फ्लाईओवर के नीचे एकत्र हुए। बैठक के बाद शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और महापौर सौरभ थपलियाल के आवास तक पहुंचे।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर वर्षों से शिकायत की जा रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे हैं।

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहकमपुर फ्लाईओवर बने करीब आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक सर्विस लेन का डामरीकरण नहीं हो पाया।

    सीवर और पेयजल लाइन डालने के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, धूल और कीचड़ के कारण करीब 20 से 25 हजार लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोहकमपुर मुख्य मार्ग पर पिछले तीन वर्षों से सीवर और पेयजल लाइन का कार्य अधूरा पड़ा है।

    समिति अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रवासी सेवानिवृत्त सैनिक और शिक्षक हैं, जिन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समिति सचिव राजीव खनसली ने कहा कि विधानसभा से सटे क्षेत्र की यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र गुसाईं ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता ने लोगों को जनप्रतिनिधि जागरण कार्यक्रम करने के लिए मजबूर किया है।

    कार्यक्रम में ये क्षेत्रवासी रहे शामिल

    • स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर डा. राकेश डंगवाल
    • प्रतिमायन चौक कालोनी विकास समिति के नरेश चंद्र कुलाश्री
    • उन्नति विहार विकास समिति के सचिव रमेश चंद्र खंडूरी 
    • चंद्र शेखर चमोला
    • सुमेर सिंह नेगी
    • संजीव शर्मा खनसली
    • राम चंद्र सिंह रावत
    • भरत सिंह रावत
    • राजेश मधुकांत सिलोड़ी
    • दिनेश सिंह रावत
    • रमेश चन्द्र खुगशाल
    • बलबीर सिंह नेगी
    • विजय गुप्ता
    • सिद्धार्थ सती
    • बी डी सती
    • अशोक कुकरेती
    • सुमित्रा देवी
    • आभा देवी
    • लाजवंती बिंजोला
    • शोभा भंडारी
    • बीना रावत 

    यह भी पढ़ें- 700 टन लोहा पहुंचा देहरादून लेकिन काम अटका, 60 LPG सिलिंडरों ने बढ़ाई भंडारी बाग आरओबी की राह

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 10 दिन तक होगी बिजली कटौती, शहर के कई इलाकों के लिए शेड्यूल जारी

    खबरें और भी