Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में 10 दिन तक होगी बिजली कटौती, शहर के कई इलाकों के लिए शेड्यूल जारी

    Updated: Sun, 10 May 2026 09:16 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के कई इलाकों में 11 से 21 मई तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। ऊर्जा निगम एलटी कैपेसिटर बैंक लगाने और आरडीएसएस-एडीबी योजना के तहत क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। ऊर्जा निगम ने दून के कई क्षेत्रों में आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का शेड्यूल जारी किया है।

    33/11 केवी उपसंस्थान आइटी पार्क और चालंग से पोषित विभिन्न क्षेत्रों में एलटी कैपेसिटर बैंक लगाने और आरडीएसएस-एडीबी योजना के तहत कार्य किए जाने हैं। इसके चलते विभिन्न तिथियों में बिजली आपूर्ति छह-छह घंटे तक प्रभावित रहेगी।

    ऊर्जा निगम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एकता विहार फीडर से जुड़े मंदाकिनी विहार, मयूर विहार, एकता विहार, राजीव नगर, चक डांडा लखौंड, मधुबन एनक्लेव और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 12, 14 और 16 मई को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम सााढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

    वहीं, लाडपुर फीडर से जुड़े कालागांव, मंगलूवाला, सुंदरवाला, ओखला और तपोवन रोड क्षेत्र में 13, 15, 18 और 21 मई को निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    इसके अलावा सहस्रधारा फीडर से जुड़े कालागांव, किरसाली, राजेश्वर नगर फेज-6, गुजराड़ा मानसिंह, कुल्हान, मरोड़ा और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 11, 13, 15, 18 और 21 मई को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

    ऊर्जा निगम ने प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें और विद्युत सुधार कार्यों में सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बिजली मीटर रीडिंग में बड़ी चूक, बढ़ेगी हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा इलेक्ट्रिसिटी बिल