विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 30 May 2019 01:02 PM (IST)

पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के दो मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के दो मामलों में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक मामले में पीड़ि‍त पक्ष का आरोप है कि प्रमोद त्यागी निवासी अशोक विहार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बदनाम कर रहा है। उनका नाम पुलिस के एक आला अधिकारी से भी जोड़ रहा है, जिससे उनके परिवार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। 

मामले में पुलिस ने प्रमोद त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी ससुराल के पड़ोस में रहने वाला रंजन उपाध्याय पुत्र धर्मशिला निवासी कस्टम कॉलोनी उनकी पत्नी की फोटो को फेसबुक पर अटैच कर रहा है। इससे मना करने पर उसने ससुराल पक्ष को डराने के लिए घर पर पथराव भी किया। मामले में पुलिस ने रंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में सैलून संचालक को दस साल कैद

यह भी पढ़ें: छत की चादर उखाड़कर घर में घुसे दो शातिर, सो रही महिला से किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप