यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वृद्ध सालों से कर रहा था नाबालिग बहनों का पालन-पोषण, लगा दुष्कर्म का आरोप
एक नाबालिग ने उसे और उसकी बहन का पालन पोषण करने वाले वृद्ध पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

विकासनगर, जेएनएन। थाना सहसपुर के सेलाकुई क्षेत्र में एक बारह साल की अनाथ बच्ची ने उस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जो लंबे समय से उसका और उसकी बहन का लंबे समय से पालन-पोषण कर रहा है। सेलाकुई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेलाकुई क्षेत्र का एक वृद्ध (68 वर्ष) पहले दिल्ली में नौकरी करता था, उसकी पत्नी भी उसी के साथ रहती थी। जिसके बाद बुजुर्ग दंपती यहां से एक अनाथ बच्ची को साथ लेकर सेलाकुई क्षेत्र में आ गए। वह पिछले कई साल से बच्ची का पालन पोषण कर रहे थे। करीब एक साल पहले अनाथ बच्ची की 12 साल की बहन भी बुजुर्ग के यहां पर आकर रहने लगी। वे दोनों का पालन पोषण कर रहे थे।
18 नवंबर को एक जनप्रतिनिधि ने सेलाकुई पुलिस को सूचना दी कि एक वृद्ध व्यक्ति ने 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग के बयान लिए और बुजुर्ग के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के अनुसार किशोरी का मेडिकल कराया गया है, मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने छोड़ा काम, रास्ते में मिली तो किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी मौसा को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
यह भी पढ़ें: शिक्षक ने ट्यूशन में छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार