विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 10:38 AM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 08:54 PM (IST)

देर रात सहारनपुर चौक पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप ...और पढ़ें

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से एक की मौत

देहरादून, जेएनएन। देर रात सहारनपुर चौक पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बहेरा घनसाली, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था और यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 

चौकी इंचार्ज लक्ष्मण चौक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि सहारनपुर चौक के पास दो मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। 

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अमित सेमवाल, निवासी बेहरा घनसाली, टिहरी गढ़वाल तथा दूसरे मोटरसाइकिल चालक की पहचान रवि कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी छबील बाग, कांवली रोड के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक यहां प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: गहरी खार्इ में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें: कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

यह भी पढ़ें: चंपावत में खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत; सात घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।