विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायवाला में बस और सूमो की भिड़ंत, एक की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 03:49 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 08:55 PM (IST)

देहरादून के रायवाला में हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी के समीप बस और सूमो की भिड़ंत में एक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

रायवाला में बस और सूमो की भिड़ंत, एक की मौत
रायवाला में बस और सूमो की भिड़ंत, एक की मौत

रायवाला, [जेएनएन]: हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी के समीप बस और सूमो की भिड़ंत में एक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। 

पुलिस के अनुसार, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस (यूके08सी ए0310) हरिद्वार से देहरादून आ रही थी, जबकि हिमाचल नंबर की सूमो (एचपी 01ए 4581) देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी के समीप दोनों में भिड़ंत हो गई। इसमें सूमो चालक की मौत हो गई, जबकि सूमो में बैठा एक अन्‍य व्‍यक्ति घायल हो गया। हादसे में कुछ बस यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। 

 

मृत चालक की शिनाख्त रनदीप (40 वर्ष) निवासी देवरी घाट चीमा, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि चमनलाल (32 वर्ष) पुत्र रोशन निवासी ग्राम कोटा तहसील जुब्बल हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल है। उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मैक्स कार में यह दो ही लोग सवार थे। घायल चमनलाल ने बताया कि उनके हिमाचल में सेब के बगीचे हैं और वह लेबर लेने हरिद्वार जा रहे थे।

 

 यह भी पढ़ें: टिहरी में बेकाबू ट्रक ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत  

यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, चमत्‍कार से बची पांच जिंदगियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।