यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, आज बागेश्वर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Update Today उत्तराखंड में मानसून एक्सप्रेस फिर से तेजी पकड़ रही है। सुबह से पौड़ी में बारिश होने लगी। वहीं चमोली रुद्रप्रयाग चम्प ...और पढ़ें

HighLights
- बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
- दून शहर में मूसलधार वर्षा से तापमान में आई दो डिग्री की कमी
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: एक ओर उत्तराखंड के मानसून की विदाई का दौर नजदीक आ रहा है और दूसरी ओर उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
बुधवार तड़के बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
मानसून की सक्रियता जारी
प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून में मूसलधार वर्षा हुई। करीब एक घंटे में 53.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर के कई सड़कों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ। इस दौरान झाझरा में 49.2 एवं विकासनगर में 71.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बागेश्वर जनपद में भारी से भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। । दून समेत सात जनपदों में भी भारी वर्षा का चेतावनी दी गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश से गिरा तापमान
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर करीब तीन बजे से चार बजे के बीच हुई मूसलधार वर्षा से बुद्धा चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन के सामने, हरिद्वार रोड़, कारगी चौक, बंजारावाला, मोहब्बेवाला आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ। गनीमत यह रही कि चार बजे बाद वर्षा थम गई।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को बागेश्वर में भारी से भारी वर्षा हो सकती हे। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर चमोली, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है।
खबरें और भी
लगातार बारिश से रात का तापमान गिरा, हल्के गर्म कपड़ों का लेना पड़ रहा सहारा
मसूरी। लगातार हो रही बरसात और कोहरे से मसूरी का आम आदमी परेशान है। गृहणियों को बच्चों के कपड़े सुखाना टेढी खीर बन गया है। सीमेंट से बने संपर्क मार्गों पर काई जमने से पैदल चलने में परेशानियां होने लगी है। दिन ढलने के बाद ठंड महसूस होने लगी है जिससे अभी से हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। हालांकि कभी कभी दिन में चटख धूप के दर्शन होने से राहत के साथ में गर्मी भी महसूस होती है लेकिन वह मात्र कुछ मिनटों के लिए ही होती है। मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दीपावली तक अच्छी ठंड पड़ने लगेगी।
सुबह से बरसात की शुरुआत
पौड़ी, शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में पिछले आधे घंटे से वर्षा हो रही है। शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण बदले मौसम के बीच सुबह और सायं को हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। मुख्यालय से जाने वाले मुख्य मार्ग अभी खुले हैं।
उत्तरकाशी में बादलों का डेरा
उत्तरकाशी। वर्तमान समय में जनपद के मुख्यालय तथा समस्त तहसील क्षेत्रों में बादल लगे हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुचारू है। फूल चट्टी से जानकी चट्टी के बीच छोटे वाहनों का संचालन हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Monsoon Update: मानसून की विदाई के समय बरस रहे बदरा, बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज गरज-चमक साथ होगी वर्षा
कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।