विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पछवादून और एफसी दून फुटबाल के फाइनल में पहुंचे

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM (IST)

पछवादून एफसी और एफसी दून ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अमर बहादुर गुरुंग मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। फाइनल 13 जनवरी को खेला जाएगा।

पछवादून और एफसी दून फुटबाल के फाइनल में पहुंचे
पछवादून और एफसी दून फुटबाल के फाइनल में पहुंचे

देहरादून, [जेएनएन]: पछवादून एफसी और एफसी दून ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अमर बहादुर गुरुंग मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 13 जनवरी को खेला जाएगा। 

गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मैच के दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच सीटी यंग और पछवादून एफसी के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ के 15वें मिनट में दीपक ने गोल दागकर पछवादून एफसी का खाता खोला। 

इसके बाद 33वें मिनट में नितिश रावत ने गोल दागकर पछवादून एफसी की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने पर सीटी यंग ने दमदार तरीके से वापसी करने की कोशिश की। 50वें मिनट में सीटी यंग के जिग्मे ने गोल दागकर बढ़त का अंतर 2-1 पर ला दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही और पछवादून एफसी ने जीत हासिल कर खिताबी दौर में प्रवेश कर लिया। 

दूसरा सेमीफाइनल एफसी दून और दूनवैली के बीच खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला निर्धारित समय तक 2-2 के स्कोर से बराबरी पर छूटा। एफसी दून की ओर से अशोक ने तीसरे और जेडी ने 15वें मिनट में गोल किए। दूनवैली के लिए दीपक ने चौथे और बल्ली ने 25वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर किया। 

निर्णय के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें एफसी दून ने 5-4 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। एफसी दून की ओर से रॉबिन, अमन, सूरज, भूपेश व नवांग ने गोल किए।दूनवैली के लिए दीपक, राहुल, विपुल थापा व अमित ही गोल करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: रणजी क्रिकेटर कुणाल के दम पर एसीए की क्रिकेट में शानदार जीत 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की प्रियंका चौधरी का नेशनल बॉक्सिंग में पदक पक्का

यह भी पढ़ें: विल्सयूथ और जिप्सी यंग फुटबाल के अंतिम चार में पहुंचे