विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जर्मनी में 'पंच' लगाएंगे दून के पवन गुरुंग

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 18 May 2018 05:08 PM (IST)

महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र पवन गुरुंग का अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जर्मनी में 'पंच' लगाएंगे दून के पवन गुरुंग
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जर्मनी में 'पंच' लगाएंगे दून के पवन गुरुंग

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड के स्टेट चैंपियन मुक्केबाज पवन गुरुंग अब जर्मनी में अपने पंच का दम दिखाएंगे। वह पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कम यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र पवन गुरुंग का अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। मार्च में रोहतक में हुई नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 56 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए पवन ने रजत पदक जीता था। 

इसके आधार पर पवन को यूथ इंडिया कैंप में शामिल किया गया था। कैंप में बेस्ट अचीवर रहे पवन को 23 से 27 मई तक जर्मनी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कम यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम में जगह दी गई है। 

पवन के खेल कॅरियर का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय टूर होगा। इससे पहले वे यूथ वर्ग में ही पिछले साल कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल चुके हैं। जबकि जूनियर वर्ग में वे रूस में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेलने वाले उत्तराखंड के पहले मुक्केबाज हैं। 

पवन के कोच ललित कुंवर व पिता नरेश गुरुंग ने बताया कि पवन पिछले कई सालों से लगातार स्टेट चैंपियन हैं। इस साल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए, जिस कारण उन्हें यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेलने का मौका नहीं मिल सका। जर्मनी में पवन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: जितेंद्र के दम पर उत्तराखंड पुलिस क्रिकेट के सेमीफाइनल में 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तराखंड की टीम बनी चैंपियन

यह भी पढ़ें: देहरादून में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होंगे तीन टी-20