विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के आते ही भाजपा का सूपड़ा साफ

By Edited By:
Published: Sat, 02 Feb 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 08:45 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जब राज्य में आएगा तो परिवर्तन की बयार बहती हुई साफतौर पर महसूस की जाएगी।

प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के आते ही भाजपा का सूपड़ा साफ
प्रीतम सिंह बोले, प्रियंका के आते ही भाजपा का सूपड़ा साफ

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी और खुद उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आमद से कांग्रेस बेचैनी महसूस कर रही है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जाहिर तौर पर इससे इन्कार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जब राज्य में आएगा तो परिवर्तन की बयार बहती हुई साफतौर पर महसूस की जाएगी। प्रियंका गांधी की आमद से पार्टी कार्यकर्ताओं के बढ़े मनोबल के बारे में उन्होंने कहा कि प्रियंका के चुनाव अभियान शुरू करते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। 

कांग्रेस ने उत्तराखंड दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा और उसके शीर्ष नेता कितनी भी जुमलेबाजी कर लें, अब उनकी विदाई तय है। अंतरिम बजट में घोषणाओं के बूते भाजपा और केंद्र सरकार जनता को बरगला नहीं सकते। अंतरिम बजट को पूर्ण बजट की तरह तरजीह देने का औचित्य नहीं है। 

वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर बोले गए हमले के बारे में प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमान जिन हाथों में रही, उन्होंने आजादी के आंदोलन से लेकर आजाद भारत के लिए बलिदान किया है। भाजपा को इस पर अंगुली उठाने का हक नहीं है। उसे अपने भीतर वंशवाद को देखना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका के राजनीति में आने से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट है। 

प्रियंका आई हैं, नई रोशनी लाई हैं। चुनाव अभियान प्रारंभ होने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आने के साथ ही उत्तराखंड में भी परिवर्तन की बयार खुद महसूस होने लगेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पर वंशवाद को लेकर भाजपा का हमला उसकी कमजोरी को दर्शा रहा है। 

यह भी पढ़ें: शाह ने फूंका लहर को जीत की सुनामी बनाने का मंत्र

यह भी पढ़ें: डबल इंजन है भाजपा की ढाल भी और तलवार भी

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के भाजपा कार्यकर्ता अमर सिंह ने 18 किमी बर्फ में चलकर दिखाया समर्पण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।