प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 14 अप्रैल को आ सकते हैं दून, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 14 अप्रैल को देहरादून आ सकते हैं। वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिसे उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर माना ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं देहरादून।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसी माह के दूसरे सप्ताह में देहरादून दौरे पर आ सकते हैं। अब 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का पहले चार अप्रैल को देहरादून आने का कार्यक्रम तय माना जा रहा था। इस दौरे में प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
उत्तराखंड के लिए यह परियोजना गेमचेंजर मानी जाती है। 11,970 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली तक का सफर ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

211 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 12 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रोड के रूप में उत्तराखंड में है। इससे राज्य में पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री की जनसभा भी रखी जा सकती है। इसे ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं।

करीब 11,970 करोड़ रुपये खर्च
परियोजना पर करीब 11,970 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एलिवेटेड रोड उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू होकर डाट काली में समाप्त होती है। इसमें 575 पिलर, 8 वन्यजीव गलियारे और 2 एलिफेंट अंडरपास शामिल हैं, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 16 स्पीड डिटेक्शन कैमरे, 12 मोबाइल टावर, ले-बाई क्षेत्र और क्रेन तैनात किए गए हैं। वाहन गति सीमा छोटे वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा तय की गई है।
डाट काली मंदिर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर अलग ओवरपास का निर्माण किया गया है। इसकी लंबाई 700 मीटर है और बजट लगभग 14 करोड़ रुपये रखा गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: वन्यजीवों को भा रहा एलिवेटेड रोड का गलियारा, बेखौफ कदमताल कर रहे जंगली जानवर
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण संग कर सकते हैं मां डाट काली के दर्शन