Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छात्रों को चरस की सप्लाई करने वाला शातिर तस्‍कर गिरफ्तार

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Sun, 26 Feb 2017 06:00 AM (IST)

    प्रेमनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। उसके पास से तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। ...और पढ़ें

    छात्रों को चरस की सप्लाई करने वाला शातिर तस्‍कर गिरफ्तार
    छात्रों को चरस की सप्लाई करने वाला शातिर तस्‍कर गिरफ्तार

    देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून जनपद में प्रेमनगर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। उसके पास से तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर दून में छात्र-छात्राओं को बेचता था।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दून के कई नशा तस्करों के बारे में जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस सिंघनीवाला तिराहे के पास रात चेकिंग कर रही थी।
    इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास तीन सौ ग्राम चरस मिली। युवक की पहचान मोहसिन (26 वर्ष) पुत्र शहिद अहमद निवासी ग्राम डालिपुर थाना विकासनगर के रूप में हुई।
    थानाध्यक्ष प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी पिछले तीन माह से दून में चरस सप्लाई कर रहा था। आरोपी ने दून के अन्य नशा तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।