Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी बारिश के कारण देहरादून पुलिस अलर्ट, नदी-नालों और गंगा घाटों से लोगों को हटाया गया

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:50 PM (IST)

    देहरादून पुलिस भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर है, संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दून पुलिस भारी बारिश के कारण अलर्ट मोड पर

    2. संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

    3. ऋषिकेश में गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बढ़ाई गई

    जागरण संवाददाता, देहरादून। जनपद देहरादून और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    मंगलवार को पुलिस ने नदी-नालों के किनारे बसे इलाकों और जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया।

    पुलिसकर्मी लाउड हेलर के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं।

    लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कई संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।

    एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

    पुलिस अधिकारी स्वयं भी हालात की निगरानी कर रहे हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

    उधर, श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बढ़ा दी है।

    पुलिस टीमें घाटों पर लगातार भ्रमण कर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नदी के किनारे न जाने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रही हैं।

    दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में मूसलधार बारिश का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें हुई बाधित

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: देहरादून-पिथौरागढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद, बद्रीनाथ हाईवे बाधित