Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड परिवहन निगम डीजीएम प्रदीप सती ने साइकिल से किया 15 किमी सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:33 PM (IST)

    उत्तराखंड परिवहन निगम के डीजीएम प्रदीप सती ने 'नो व्हीकल डे' पर 15 किमी साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डीजीएम प्रदीप सती ने साइकिल से 15 किमी का सफर किया

    2. 'नो व्हीकल डे' पर ईंधन बचत का महत्वपूर्ण संदेश दिया

    3. पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुधार पर जोर दिया

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील के क्रम में “नो व्हीकल डे” पर उत्तराखंड परिवहन निगम के डीजीएम प्रदीप सती ने शुक्रवार को साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ईंधन बचत का संदेश दिया। उन्होंने करीब 15 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया।

    डीजीएम प्रदीप सती ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने निजी वाहन के बजाय साइकिल का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत आज देशहित और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए आवश्यक है।

    ईंधन बचत में सहयोग करें

    उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से अपील की कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों का कम उपयोग कर ईंधन बचत में सहयोग करें। उनका कहना था कि छोटी-छोटी पहल भी बड़े बदलाव का आधार बन सकती हैं।

    डीजीएम की इस पहल को परिवहन निगम कर्मचारियों ने भी सराहा। अधिकारियों का कहना है कि यदि अधिक लोग ऐसे अभियानों से जुड़ें तो इससे प्रदूषण कम करने और स्वास्थ्य सुधार में भी मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- ईंधन संकट से अंधेरे में डूबा क्यूबा, सड़कों पर उतरे सैकड़ों प्रदर्शनकारी; कचरा जलाकर किया विरोध

    यह भी पढ़ें- गया में ईंधन का संकट: शेरघाटी में आधा दर्जन पंपों पर पेट्रोल खत्म; वाहन चालक परेशान