उत्तराखंड में पहुंचा मानसून: बारिश से मिली राहत, देहरादून सहित कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसून पहुंचने के साथ ही झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर के लिए येलो और देहरादून, बागेश्व ...और पढ़ें

देहरादून में झमाझम बारिश के बाद सड़क पर बहता पानी।
HighLights
झमाझम बारिश से उत्तराखंड में गर्मी से राहत मिली
पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून, बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने विधिवत दस्तक दे दी है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई झमाझम वर्षा से पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में मानसून पहुंच गया।
आज इन जिलों में 'येलो अलर्ट'
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना और अंधड़ (तेज हवाओं) के साथ जोरदार बारिश की आशंका जताई गई है।
बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट
- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।
- देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
- गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने और व्यापक वर्षा होने के पूरे आसार हैं।
मौसम विभाग की सलाह
आगामी दिनों में भारी बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने तथा मौसम के अपडेट के अनुसार ही अपनी यात्रा तय करने की सलाह दी गई है।