Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या की निंदा की, BJP पर लगाया कानून-व्यवस्था में विफलता का आरोप

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:41 PM (IST)

    राहुल गांधी ने देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या की निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या पर निंदा की

    2. उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

    3. मॉर्निंग वॉक पर गोली लगने से ब्रिगेडियर की मौत हुई

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून में सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (सेनि) की हत्या की घटना की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निंदा की।

    उन्होंने कहा कि सरहद पर देश की रक्षा करने वाले नागरिक अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ हैं और आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

    Rahul gandhi post

    राहुल गांधी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

    सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं - आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है।

    कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

    यह है मामला

    बता दें कि राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई।

    घटना जोहड़ी रोड पर हुई, जब आपसी विवाद के बाद स्कार्पियो सवारों ने फार्च्यूनर कार का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान एक गोली ब्रिगेडियर जोशी को लग गई।  उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जेन-जी बार के संचालक संदीप कुमार (अमर कालोनी, दिल्ली), स्टाफ मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर (बिहार), रोहित कुमार (दिल्ली) और स्कार्पियो सवार आदित्य चौधरी (देहरादून) सहित अन्य। चार आरोपित शांतनु, कविश, समीर और वैभव अभी फरार हैं।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में कार का पीछा करते हुए फायरिंग, गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हुई मौत

    यह भी पढ़ें- देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

    खबरें और भी