Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में कार का पीछा करते हुए फायरिंग, गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हुई मौत

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 10:24 PM (IST)

    देहरादून में राजपुर रोड से सटे जोहड़ी रोड पर गोलीबारी की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जौहड़ी रोड पर हुई गोली की घटना का जानकारी देते एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल

    जौहड़ी रोड पर हुई गोली की घटना का जानकारी देते एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी की सुबह एक बार फिर गोलियों का तड़तड़ाहट से गूंज उठी। राजपुर रोड से सटे जोहड़ी रोड पर आपसी विवाद के बाद फार्च्यूनर कार का पीछा करते हुए स्कार्पियो सवारों ने फायरिंग कर दी।

    जिसमें एक गोली सड़क किनारे साथियों संग मार्निंग वाक कर रहे ब्रिगेडियर मुकेश जोशी (रिटा) के सीने में जा लगी। उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। सरेआम इस तरह की वारदात ने एक बार फिर लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

    brigadier mukesh joshi

    उधर, इस मामले में पुलिस ने जेन-जी बार के संचालक संदीप कुमार निवासी अमर कालोनी, मुंडका नागलोई, पश्चिम दिल्ली, बार स्टाफ मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर निवासी बेहलोता, खगरिया (बिहार), रोहित कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली जबकि स्कार्पियो में सवार आदित्य चौधरी निवासी ननूरखेड़ा, नालापानी रायपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है।

    फरार चल रहे स्कार्पियो सवार शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर व वैभव की तलाश की जा रही है।

    car chased in dehradun

    रविवार रात को आदित्य चौधरी व उसके दोस्त शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर व वैभव अपनी महिला मित्रों के साथ राजपुर रोड स्थित बार जेन-जी में गए थे।

    रात को खाने के बिल को लेकर उनका बार मालिक संदीप कुमार व कर्मचारी रोहित व मोहम्मद अखलाक के साथ विवाद हो गया।

    car

    इस दौरान क्लब स्टाफ ने महिला मित्रों के सामने ही उन्हें बुरी तरह पीट दिया और स्कार्पियो का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आए तो मामला शांत हुआ।

    एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपित आदित्य का मोबाइल व चार्जर वहीं छूट गया, जिन्हें लेने के लिए सोमवार सुबह दोबारा बार में आए।

    Police investigation

    बार के नीचे उन्हें बार के कर्मचारी रोहित कुमार व मोहम्मद अखलाक फार्च्यूनर में दिख गए। इसके बाद दोनों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई।

    पिटने के डर से रोहित ने फार्च्यूनर भगा दी, जिसके बाद स्कार्पियो में सवार आदित्य चौधरी व उसके साथियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

    Doon SSP

    जोहड़ी रोड पर फार्च्यूनर कार को रोकने के लिए आरोपितों ने फार्च्यूनर कार के टायर पर फायरिंग कर दी।

    उसी दौरान एक गोली सड़क किनारे टहल रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को जा लगी, जबकि फार्च्यूनर पेड़ से टकराकर रुक गई। इसके बाद स्कार्पियो सवारों ने सरिया व डंडों व बार कर्मचारियों पर हमला किया और वहां से फरार हो गए।

    Accused aressted in mudrer case

    गोलीकांड का शिकार बने रिटायर्ड ब्रिगेडियर मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे। वर्तमान में वह जोहड़ी रोड स्थित तुला अपार्टमेंट में रह रहे थे और अपनी सोसाइटी के अध्यक्ष थे। रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने के बाद भी फार्च्यूनर सवारों को पीटा

    खबरें और भी

    काली स्कार्पियो में सवार आरोपितों के हौसले इतने बुलंद थे कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में गोली लगने के बाद भी उन्होंने रुककर घायल का हाल जानने की जहमत नहीं उठाई।

    स्कार्पियो सवारों ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर को उनके हाल पर छोड़ा और वह पेड़ से टकराने के बाद रुकी फार्च्यूनर कार सवारों पर टूट पड़े।

    उनके साथ जमकर मारपीट करने के बाद वह बड़े आराम से फरार हो गए। इस हमले में फार्च्यूनर सवारों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस दोनों आरोपितों से भी पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर मुकेश जोशी ने 32 साल तक की देश सेवा, देहरादून में फायरिंग की चपेट में आने से हुई मौत

    यह भी पढ़ें- मसूरी रोड फायरिंग: टायर पर चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत