विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:53 PM (IST)

चारधाम समेत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम और भी ठंडा हो गया है। वहीं निचले स्थानों में रह ...और पढ़ें

उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

मंगलवार को गढ़वाल मंडल में ऊंचाई वाले स्थानों में जमकर हिमपात हुआ। चमोली जिले में बदरीनाथ के अलावा प्रसिद्ध हिमक्रीडा स्थल औली और गोरसो बुग्याल (उच्च हिमालय में घास के मैदान) बर्फ से लकदक हो गए। दूसरी ओर केदारनाथ में भी दोपहर बाद हिमपात शुरू हो गया। इससे पुनर्निर्माण कार्य भी रोकने पड़े। 

देर शाम तक वहां करीब आधा फीट बर्फबारी हो चुकी थी। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी मौसम करवट बदल रहा है। दोपहर बाद गंगोत्री- यमुनोत्री के अलावा उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी में शाम तक बर्फबारी का दौर जारी था। मुखवा, धराली, सुक्की टॉप, हरकी दून, दयारा और गिडारा बुग्याल भी बर्फ से ढक गए हैं। जबकि निचले स्थानों पर बूंदाबांदी आरंभ हो गई है। उच्च हिमालय में हिमपात से मैदानों में भी कड़ाके की सदी पड़ने लगी है।

मैदानी इलाकों में भी ठंड ने बढ़ार्इ मुश्किलें 

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। हरिद्वार जिले के रुड़की में सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। 

शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। हालांकि गत दो दिन से शहर में तेज धूप खिल रही है, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद ही धूप की चमक हल्की होने के साथ ही बादल भी आ रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह के वक्त मौसम साफ रहा और साढ़े सात बजे के बाद ही धूप खिल गई। ऐसे में दिनभर लोगों ने धूप में बैठकर इसका आनंद लिया। 

वहीं, दोपहर तीन बजे के बाद धूप हल्की होने लगी और शीतलहर चलने लगी। वहीं, बादलों की आवाजाही भी हुई। जिस कारण शाम ढलने के बाद मौसम में ठंड का असर बढऩे लगा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें: मसूरी की सर्द हवाओं से दून में बढ़ी ठंड, कोहरे की चेतावनी

यह भी पढ़ें: देहरादून और मसूरी में सुबह-शाम ठंड में हुआ इजाफा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, चारधाम की चोटियों में हिमपात के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।