विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका, अलर्ट जारी

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 16 Apr 2019 11:04 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 08:10 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली।

उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका, अलर्ट जारी

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। पारे में कमी से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात की खबर है। वहीं टिहरी के और कुमाऊं के कुछ इलाकों में तेज हवा भी चली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन पहले ही सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे चुका है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मंगलवार सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाए रहे। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से चढ़ते पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में औसतन तीन से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुधवार को मौसम का मिजाज तल्ख हो सकता है। कई इलाकों में आंधी की भी आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड में पारे में उछाल रहा था। दिन में चटख धूप लोगों को बेचैन करती रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

नैनीताल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जसपुर में रहा। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

यह भी पढ़ें: डेढ़ घंटे की बारिश ने खोल दी नौ करोड़ की नालियों की पोल

यह भी पढ़ें: देवभूमि में मौसम ने बिगाड़ा सियासी मिजाज, कार्यक्रमों में करना पड़ा बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।