Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के रायवाला में सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

    देहरादून के रायवाला में एक सांड के हमले में युवक बजरंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रायवाला में सांड के हमले में युवक बजरंग गंभीर घायल

    2. घायल युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया

    3. निराश्रित मवेशियों को गौशाला भेजने की मांग उठी

    संवाद सूत्र, रायवाला (देहरादून)। ठौर की तलाश में सड़क पर भटकते निराश्रित मवेशी लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर आंखें फेरे हुए हैं।

    शुक्रवार को हनुमान मंदिर के पास एक सांड ने स्थानीय निवासी युवक बजरंग पर हमला कर दिया।

    दरअसल, बजरंग ने दुकान के आगे खड़े सांड को वहां से भगाने की कोशिश की, जिससे सांड उग्र हो गया और बजरंग पर टूट पड़ा। गंभीर रूप से घायल बजरंग एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा यह सांड अचानक उग्र हो जाता है और राहगीरों पर हमला करता है। बता दें कि रायवाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी घूम रहे हैं।
    सड़कों पर डेरा जमाए इन मवेशियों से टकराने से आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। यह कई बार राहगीरों पर हमलावर भी हो जाते हैं।

    इसके अलावा इन मवेशियों के सड़क पर लड़ते हुए घरों या दुकान में घुसने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने तहसील प्रशासन से इन निराश्रित मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली घटना: खेत में घुसे सांड़ ने किसान को 400 मीटर दौड़ाकर पटका, कीचड़ में दम घुटने से मौत

    यह भी पढ़ें- बदायूं में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, नीचे गिरकर मौत