यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महापौर प्रत्याशी रजनी रावत बोलीं, दिल्ली के बाद दून में बनेगी आप की सरकार
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रजनी रावत ने कहा कि दिल्ली के बाद दून में आप की सरकार बनेगी। जनता का यह फैसला कांग्रेस और भाजपा के झूठे वायदों पर प ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रजनी रावत ने कहा कि दिल्ली के बाद दून में आप की सरकार बनेगी। यहां की जनता दिल्ली में हुए विकास कार्यों से प्रेरित होकर आप का महापौर देखना चाहती है। जनता का यह फैसला कांग्रेस और भाजपा के झूठे वायदों पर प्रहार होगा।
आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रजनी रावत (किन्नर) ने भी स्वयं और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में कई चुनावी जनसभाओं कीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक रूप से नगर निकाय चुनाव में आम जनता की पहली पसंद बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किए गए कार्यों से देवभूमि की जनता भी प्रभावित है। ऐसे में यहां भी आप की महापौर बनेगी। रजनी ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए जनविरोधी नीतियां गिनाईं।
उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस उनके पक्ष में खड़े हो रहे जनमत से डर गई हैं। दोनों पार्टियां झूठे वायदे कर जनता को अंधेरे में रखना चाहती हैं। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे, मीडिया प्रभारी राकेश काला, जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी, अशोक सेमवाल, पूजा भल्ला आदि मौजूद रहे।