Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर, तलाश अभियान जारी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM (IST)

    ऋषिकेश के ओम घाट पर गंगा में नहाते समय 12 वर्षीय चंदन शर्मा तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक किशोर का ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. ऋषिकेश के ओम घाट पर किशोर गंगा में बहा

    2. 12 वर्षीय चंदन शर्मा दोस्तों संग नहाने गया था

    3. एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, किशोर लापता

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के समीप स्थित ओम घाट पर गंगा में दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

    सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

    एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ऋषिकेश कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ को ओम घाट पर एक किशोर के बहने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइवर्स टीम मौके पर पहुंची।

    वहां जानकारी मिली कि 12 वर्षीय चंदन शर्मा पुत्र पुत्र दयाराम शर्मा निवासी गली नं. 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए आया था।

    नहाने के दौरान वह गहरे पानी की तरफ चला गया। तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

    एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि किशोर की तलाश में देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन अब तक किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है।

    मंगलवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।सुबह से सर्चिंग अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: गंगा में बहा मेरठ का युवक, पांच दोस्तों के साथ आया था घूमने; रेस्क्यू जारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए 6 युवकों में से 2 गंगा में बहे, तेज बहाव के कारण सर्च अभियान में आ रही दिक्कत