विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में नाबालिग दुष्कर्म मामले में गंगा इन होटल सील, मुस्तफा की तलाश तेज

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:24 PM (IST)

ऋषिकेश में नाबालिग दुष्कर्म मामले में एमडीडीए ने होटल गंगा इन को सील कर दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी सोफियान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एमडीडीए की टीम ने होटल सील कर दिया है। पुराना रेलवे रोड के पास स्थित होटल गंगा इन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित सोफियान, निवासी जानसठ को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में पीडिता के होटल से बाहर ले जाने के दौरान होटल के सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने होटल मैनेजर वैभव गुप्ता निवासी मार्ग नंबर-दो, देहरादून रोड, ऋषिकेश और होटल संचालक राहुल अग्रवाल निवासी अद्वैतानंद मार्ग, ऋषिकेश को भी गिरफ्तार किया गया था।

मामले में मुख्य आरोपित सोफियान के एक और दोस्त मुस्तफा के भी होटल पहुुंचने की जानकारी पुलिस को मिली। उस पर होटल के कमरे में साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 16 साल की किशोरी को शराब पिलाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के होटल में नाबालिग से रेप, बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग... भीड़ ने की तोड़फोड़