Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:53 PM (IST)

    ऋषिकेश में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों को स्थानीय लोगों ने पीटा। पुलिस ने युवकों की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ हत्या के ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हरियाणा के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा

    2. स्थानीय लोगों ने युवकों को बेरहमी से पीटा

    3. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित काले-की-ढाल में कथित तौर पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों के साथ बवाल करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    हत्या का प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का दावा है कि मामले में दूसरा पक्ष बताए जाने वालों ने कोई शिकायत नहीं की है।

    पुलिस को दी शिकायत में सतवीर सिंह निवासी कैथल हरियाणा ने बताया कि बीस मई को अपने दो और दोस्तों के साथ कार से घूमने ऋषिकेश जा रहा था।

    जब वह ऋषिकेश से कुछ पहले काले-की-ढाल के पास पहुंचे तो तभी स्कूटी पर एक महिला और बच्ची बैठे थे।

    महिला ने स्कूटी कार के आगे लगाकर रोका और पूछा कि वह लोग इशारे क्यों कर रहे हैं। उनके और महिला के बीच बहस होने लगी।

    वह महिला को अपनी सफाई दे रहे थे। उन्होंने घूमने आने की बात कही और किसी विवाद से इनकार किया। इस दौरान विवाद देखकर वहां कई लोग एकत्र हो गए। उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। महिला ने मौके पर मौजूद लोगों को रोका।

    दावा है कि महिला ने गलत फहमी होने की बात कही। पांच, छह लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उनके कुछ साथियों को निर्वस्त्र कर घुमाया और बेहद बेरहमी से पीटा। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। जान से मारने की धमकी दी गई।

    कार में भी तोड्फोड की गई। दो मोबाइल भी गायब हो गए। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में अशोक थापा, अमित, नरेश, आयुष व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    मामले में हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने सहित छह धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कानून व्यवस्था किसी को भी हाथ में नहीं लेने दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश यार्ड में उज्जैन एक्सप्रेस हादसे की जांच के लिए समिति गठित, रेलवे के कई कर्मचारी तलब

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश ट्रेन हादसे के बाद हेमकुंट और दून एक्सप्रेस हरिद्वार में रुकी, यात्रियों को बसों से भेजा गया