Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़: दिल्ली और मेरठ से बुलाई गई थी लड़कियां

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:18 PM (IST)

    ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित होटल नवरंग में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने पार्षद समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं ...और पढ़ें

    ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित नवरंग होटल में छापेमारी करती पुलिस टीम। वीडियो ग्रैब

    ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित नवरंग होटल में छापेमारी करती पुलिस टीम। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आइडीपीएल स्थित होटल में अवैध रूप से कैसीनो खोलकर जुआ खिलवाने के मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपितों में 10 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल संचालक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

    वहीं एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आइडीपीएल चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

    अवैध कैसीनो में जुआ खेलने वाले अधिकतर लोग ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी क्षेत्र के हैं। होटल संचालक ने जुआ खिलवाने के लिए दिल्ली और मेरठ से 10 लड़कियां बुला रखी थीं।

    एसएसपी को शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि आइडीपीएल में हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में अवैध कैसीनो में जुआ चल रहा है।

    सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। होटल में 40 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 3356 कैसीनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डियां, 137600 नकद, अलग-अलग ब्रांड की शराब की नौ बोतलें बरामद हुईं।

    पूछताछ में होटल काउंटर का काम देखने वाले अशोक थापा ने बताया कि होटल का मालिक जगदीश कंडवाल है। वह पुलिस को आता देख फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने वहां जुआ खेल रहे 10 महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में मीरानगर, ऋषिकेश से पार्षद हर्षवर्धन उर्फ पिंटू रावत भी शामिल है। अशोक थापा, निवासी कैनाल रोड, गुमानीवाला को जेल भेज दिया गया है।

    सौ रुपये में दी जा रही थी एक हजार के नकली नोट

    मौके पर आरोपितों ने नकली नोट भी रखे थे। सौ रुपये में एक हजार के नकली नोट गड्डी दी जा रही थी। जिसे जुए में जीतने पर आरोपित उड़ा रहे थे। जुए के लिए टिक्की (कैसीनो क्वाइन) का इंतजाम आयोजक होटल मालिक और उसका काउंटर संभालने वाले ने किया था।

    बुला रखी थीं 10 लड़कियां 

    अवैध कैसीनो में जुआ खेलने वाले अधिकतर लोग ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी क्षेत्र के हैं। होटल संचालक ने जुआ खिलवाने के लिए दिल्ली व मेरठ से 10 लड़कियां बुला रखी थीं।

    इनमें तीन लड़कियां कार्ड बांटने, तीन डांस, जबकि चार शराब व खाना परोस रही थीं। इनमें कुछ युवतियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

    पुलिस टीम ने जब होटल में दबिश दी तो हड़कंप की स्थिति बन गई। कसीनो खेल रहे आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के एक होटल में पुलिस ने पकड़ा अवैध कैसीनो, 25 लोग हिरासत में

    यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गैंबलिंग गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक, 40 पर केस; पूरी पुलिस चौकी Suspend

    खबरें और भी