Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश के एक होटल में पुलिस ने पकड़ा अवैध कैसीनो, 25 लोग हिरासत में

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 12:48 AM (GMT+05:30)

    ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आईडीपीएल क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अवैध कैसीनो पकड़ा। मौके से करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसमें बाहर से बुलाई गई कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। अभी कार्रवाई जारी है।

    बताया जा रहा है कि किसी ने एसएसपी परमेंद डोबाल को होटल में अवैध कैसीनो चलने की सूचना दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आयी। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा तो वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जुआरी इधर-उधर भागने लगे।


    पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 25 लोगों को पकड़ लिया। बताया जा रहा कि महिलाओं को भी बुलाया गया था। यह महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं।

    वहीं, इस संबंध में ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि होटल नवरंग में छापा मारा गया। महानगरों की तर्ज पर केसीनो चलाया जा रहा था। बताया कि 25 लोग पकड़े गए हैं। अभी कार्रवाई जारी है।

    यह भी पढ़ें- डा. तन्वी खुदकुशी मामला: देहरादून पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, मोबाइल की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में छात्र की मौत का मामला: एक और आरोपित गिरफ्तार, दो रेस्टोरेंट सील

    यह भी पढ़ें- देहरादून में 'ऑपरेशन नाइट वाच' शुरू, हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा

    खबरें और भी