Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में 'ऑपरेशन नाइट वाच' शुरू, हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:51 PM (IST)

    देहरादून में छात्र की मौत के बाद पुलिस ने 'ऑपरेशन नाइट वाच' शुरू किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रात में घूमने वाले और हुड़दंग मचा ...और पढ़ें

    एसएसपी की ओर से शुरू किए गए आपरेशन नाइट वाच के तहत रात को चेकिंग करती पुलिस। पुलिस

    एसएसपी की ओर से शुरू किए गए आपरेशन नाइट वाच के तहत रात को चेकिंग करती पुलिस। पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में मारपीट में हुई छात्र की मौत के बाद पुलिस ने रात्रि में घूमने और हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

    हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर 'आपरेशन नाइट वाच' शुरू किया गया है।

    सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

    रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार स्थान बदल-बदल कर चेकिंग की जाए।

    दो दिनों में शहर से लेकर देहात तक चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन सभी के 71 वाहन सीज किए गए।

    चेकिंग के दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 अन्य वाहनों को सीज किया गया।

    98 वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर उनसे 38,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 21 कोर्ट के चालान किए गए।

    इस दौरान पुलिस की ओर से 2663 वाहनों को चेक किया गया। 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

    रात्रि में अनावश्यक घूम रहे 288 व्यक्तियों से पुलिस टीमों ने पूछताछ करते हुए 156 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया।

    इस दौरान 99 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए उन पर 49,500 रुपये का जुर्माना किया गया।

    रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग मचाने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कालेज या यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप में घूमते हुए हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जाएगा तो कार्रवाई के साथ-साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित संस्थान से उनका निष्कासन भी कराया जाए।
    - प्रमेन्द्र डोबाल, एसएसपी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में छात्र की मौत का मामला: एक और आरोपित गिरफ्तार, दो रेस्टोरेंट सील

    यह भी पढ़ें- देहरादून में छात्र गुटों का आतंक, रसूखदार हूटर लगाकर निकालते हैं 'दहशत मार्च'