देहरादून में छात्र की मौत का मामला: एक और आरोपित गिरफ्तार, दो रेस्टोरेंट सील
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जाटराना की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी अंकित भारद्वाज को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां च ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में हुई गैंगवार के बाद छात्र की मौत की घटना में शामिल एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 11 आरोपित अब भी फरार हैं। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवाद शुरू होने के मुख्य घटनास्थल रहे दो रेस्टोरेंट बाबा की रसोई और होटल चंपारण को सीज कर दिया है।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 23 मार्च की रात्रि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ छात्रों के बीच मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम पुलिस टीम के साथ सीएचसी प्रेमनगर पहुंच गए। जहां से दिव्यांशु जाटराना निवासी ग्राम अथाई, थाना भोपा, जिला मुज्जफरनगर (उत्तर प्रदेश) की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में स्वजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्लाद राज, शांतनु, उज्ज्वल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान और आदित्य राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ग्राम-चांदी आरा जिला-भोजपुर बिहार निवासी आरोपित युवराज कुमार, गंगापुर रोड रुद्रपुर जिला-उधमसिंहनगर निवासी मधुर खंडेलवाल समेत बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, पटना बिहार निवासी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
घटना में शामिल एक अन्य आरोपित बीएएलएलबी के छात्र अंकित भारद्वाज निवासी नूतन नगर, थाना सिविल लाइन, गया (बिहार) वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार: कुकर्म से तंग कूड़ा बीनने वाले ने पत्थर से कूचकर की साथी की हत्या
यह भी पढ़ें- मैम, आप बताओ मैं किस-किस को खुश करूं..., दून में डा. तन्वी आत्महत्या मामले में एचओडी संग ऑडियो हो रही वायरल