Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में घंटेभर की बारिश में डूबी सड़कें, जाम नालियों ने खोली पोल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 09:52 PM (IST)

    देहरादून में एक घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव हो गया। ...और पढ़ें

    देहरादून में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई।

    देहरादून में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी दून में महज घंटेभर की तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी।

    शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पानी भर गया, जबकि जाम नालियों से गंदगी सड़कों पर बहती रही। हालात ऐसे रहे कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया और दोपहिया वाहन सवारों को खासा संघर्ष करना पड़ा।

    सबसे ज्यादा असर प्रिंस चौक और आसपास के इलाकों में देखने को मिला, जहां हर बार की तरह इस बार भी बारिश का पानी नालियों में समाने के बजाय सड़कों पर ही बहता रहा।

    Rain In dehradun

    तहसील चौक, लैंसडौन चौक, एश्लेहाल चौक, रेलवे स्टेशन, सर्वे चौक, बुद्धा चौक और घंटाघर समेत कई प्रमुख स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

    कई जगह नालियों के बंद होने के कारण पानी मलबे के साथ सड़कों पर बहता रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। झमाझम बारिश का असर शहर की कालोनियों में भी दिखा।

    निचले इलाकों और नई बसी कालोनियों में पानी जमा होने की शिकायतें सामने आईं। वहीं, पहले से खस्ताहाल सड़कों पर कीचड़ फैलने से स्थिति और खराब हो गई।

    Student in Rain

    दीवार बनी मुसीबत, नर्सिंग कालेज गेट पर ‘तालाब’

    चंदर नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या ने एक अलग ही रूप ले लिया है। यहां चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, स्टेट कालेज आफ नर्सिंग, टीबी लैब और स्वास्थ्य विभाग के संभागीय प्रशिक्षण केंद्र स्थित हैं।

    प्रशिक्षण केंद्र की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार अब समस्या की बड़ी वजह बन गई है। बताया जा रहा है कि परिसर के चारों ओर बनाई गई दीवार का एक हिस्सा मुख्य मार्ग और नर्सिंग कालेज के गेट के पास खड़ा कर दिया गया है।

    Rain In dehradun today

    इसके चलते बारिश का पानी निकासी नहीं पा रहा और एक जगह इकट्ठा होकर तालाब का रूप ले चुका है।

    इससे नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं को मुख्य द्वार से आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी यह स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून के चकराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, जंगलों की आग बुझने से वन विभाग को राहत

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, देहरादून और मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक