Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में चेहलुम जुलूस आज, कई रूट पर डायवर्ट; चेक करें नया ट्रैफिक प्लान

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:31 AM (GMT+05:30)

    देहरादून में आज चेहलुम के जुलूस के चलते कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। यह जुलूस दोपहर दो बजे करनपुर से शुरू होगा, जिससे विभिन्न चौराहों पर यातायात प ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. देहरादून में आज चेहलुम जुलूस के कारण रूट डायवर्ट।

    2. जुलूस दोपहर 2 बजे करनपुर से होगा शुरू।

    3. कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी दून में आज चेहलुम के जुलूस के चलते रूट डायवर्ट रहेगा। जिन- जिन स्थानों से जुलूस निकलेगा, पुलिस उन स्थानों पर रूट डायवर्ट करेगी। 

    करनपुर से शुरू होगा जुलूस, दूसरे मार्गों से भेजे जाएंगे वाहन

    • दोपहर दो बजे जुलूस करनपुर से शुरू होगा, ऐसे में यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक, बैनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा और आराघर चौक व क्रॉस रोड से यातायात डायवर्ट रहेगा
    • सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा
    • कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा
    • जुलूस के लैंसडाउन चौक पर पहुंचने से पहले बुद्धा चौक व दर्शन लाल चौक से कोई भी वाहन लैंसडाउन चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा
    • जुलूस के लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाने से पहले तहसील चौक से वाहनों को दून चौक की ओर भेजा जाएगा
    • वहीं, तीन नंबर के विक्रम को रेसकोर्स चौक से वापस कर रेसकोर्स पीएनबी तिराहे, आराघर टी-जक्शन भेजा जाएगा
    • पांच और आठ नंबर के विक्रम को रेलवे गेट से वापस किया जाएगा
    • दो नंबर के विक्रम, सिटी बस और अन्य वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजा जाएगा
    • घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा
    • बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-टिहरी-नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ों पर बिजली चमकने की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- UP में मानसून की वापसी: लखनऊ सहित 40 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में झमाझम बरसात