विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांश के प्रदर्शन से आरआर क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मुकाबला

By Edited By:
Updated: Mon, 25 Jun 2018 08:52 PM (IST)

उत्तराखंड यूथ 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी और जीएसआर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पूर्वांश के प्रदर्शन से आरआर क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मुकाबला
पूर्वांश के प्रदर्शन से आरआर क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मुकाबला

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड यूथ 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी और जीएसआर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। 

शिवालिक कॉलेज में चल रही द्वितीय क्रांति देवी मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मुकाबला आरआर पाल क्रिकेट ऐकेडमी और नरेंद्र क्रिकेट ऐकेडमी (एनसीए) के बीच खेला गया। एनसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आरआर एकेडमी को आमंत्रित किया। 

पहले खेलते हुए आरआर पाल ऐकेडमी के बल्लेबाजों ने खराब शॉट का चयन कर अपने विकेट हल्के में गंवा दिए। सभी विकेट खोकर आरआर पाल ऐकेडमी ने 90 रन बनाए। पूर्वांश ने सर्वाधिक 37 और सागर ने 12 रनों का योगदान दिया। 

एनसीए के लिए हरजोत, प्रिंस ने तीन, नरेंद्र और विनय ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनसीए की टीम ने मात्र 61 रनों पर पवेलियन लौट गई। अजय के 30 रनों को छोड़ टीम का अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नही छू पाया। आरआर पाल के पूर्वांश ने तीन और अभिषेक ने दो विकेट चटकाए। आरआर पाल ऐकेडमी ने 29 रनों से मुकाबले को जीत लिया। 

वही दूसरा मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी (एसीए) और जीएसआर के बीच खेला गया। जीएसआर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कौस्तभ की 64 और अनमोल की 32 रनों की पारी से टीम ने अपने सभी विकेट गवाकर 169 रन बनाए। एसीए के अमन ने चार और सन्नी ने दो विकेट चटकाए। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसीए की टीम की शुरुआत सधी हुई रही लेकिन सलामी बल्लेबाजों के विकेट जाने के बाद मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज संतुलन नही बना सके और 151 रनों के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। एकलव्य ने 28, युवराज ने 25 और सन्नी ने 21 रनों का योगदान दिया। जीएसआर के लिए सुधांशु ने चार विकेट झटके। जीएसआर ने 18 रनों से मुकाबले को जीत लिया।

यह भी पढ़ें: अनुष्का, अक्षिता और अक्षत ने जीता बैडमिंटन का खिताब

यह भी पढ़ें: फ्लाइफॉट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बड़ी जीत

यह भी पढ़ें: ट्रेड्स कप हॉकी में फाइनल में पहुंची करनाल की टीम