Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मसूरी में भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 29 Nov 2018 09:33 AM (IST)

    नगर निकाय चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा मसूरी मंडल की पहली समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के स ...और पढ़ें

    मसूरी में भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा
    मसूरी में भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा

    मसूरी, जेएनएन। नगर निकाय चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा मसूरी मंडल की पहली समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक गणेश जोशी और जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के सामने खूब हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं से भितरघात करने वालों को पार्टी से बाहर करने की मांग की।

    निकाय चुनावों में नगर पालिका मसूरी से भाजपा का सूपड़ा साफ होने के  बाद भाजपा मंडल की कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई। विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं में भाजपा की हार को लेकर रोष देखा गया। 

    विधायक गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पालिकाध्यक्ष मसूरी की सीट को भाजपा सबसे सुरक्षित सीट मानकर चल रही थी। इसके बावजूद चुनाव प्रबंधन में कमियों व अंतिम समय में हुए भितरघात के कारण भाजपा की हार हुई। 

    उन्होंने कहा कि हार से सबक लेते हुए पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिल सकें। कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी इस बात पर हामी भरी।

    खबरें और भी

    वहीं मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि उन्हें कई लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित कर जिलाध्यक्ष व अनुशासन समिति को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

    बैठक का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, मीरा सकलानी, अमित भट्ट, राकेश रावत, अनिल गोदियाल आदि मौजूद रहे। 

    यह भी पढ़ें: रायपुर विधायक उमेश काऊ का पुतला फूंकने के मामले की जांच शुरू

    यह भी पढ़ें: गैरसैंण में सत्र पर हरक सिंह ने अजय भट्ट के सुर में मिलाया सुर

    यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अपने ही विधायक का पुतला, ये है नाराजगी की वजह