विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर BKTC का बयान: सनातन के प्रति आस्था का एफिडेविट देंगी तो मिलेगा प्रवेश

Published: Tue, 17 Mar 2026 09:31 PM (IST)

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अभिनेत्री सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन की अनुमति मिल सकती है, बशर्ते वे सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था का एफिडेविट दें।

HighLights

  1. सारा अली खान को आस्था एफिडेविट पर प्रवेश

  2. बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दिया बयान

  3. केदारनाथ-बदरीनाथ में मोबाइल, फोटोग्राफी पर प्रतिबंध

जागरण संवाददाता, देहरादून। अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि सारा अली खान सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था का एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन की अनुमति दी जा सकती है।

BKTC

मंगलवार को कैनाल रोड स्थित मेविलास होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सनातन धर्म का स्वरूप व्यापक है और जिन लोगों की बाबा केदारनाथ व बदरीनाथ के प्रति श्रद्धा और आस्था है, उनका स्वागत है।

Kedarnath Temple  Open Date

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर समिति इसके लिए एक प्रारूप तैयार करेगी, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Sara Ali khan in Kedarnath

पत्रकार वार्ता में उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर के 50 से 60 मीटर दायरे में मोबाइल, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

Sara Ali khan

इसके अलावा, तीर्थ पुरोहितों के हित में तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष का गठन किया गया है और इस वर्ष भी ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा शुल्क में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर में चबूतरे के पास भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल रखने हेतु लॉक रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में नई SOP लागू: मोबाइल, फोटोग्राफी और गैर-सनातनी प्रवेश पर प्रतिबंध

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: कपाट खुलने से पहले केदारनाथ में तैयारियां तेज, मंदिर परिसर में लगाई जाएंगी रेलिंग

यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।