विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन का सोमवार: देहरादून के टपकेश्वर महादेव सहित शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सेवादार तैनात

Published: Mon, 03 Aug 2026 08:01 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:34 AM (IST)

देहरादून में मैदानी क्षेत्र का सावन शुरू हो गया है, पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जा ...और पढ़ें

गढ़ीकैंट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर द्वार। जागरण

गढ़ीकैंट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर द्वार। जागरण

HighLights

  1. देहरादून में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक

  2. टपकेश्वर महादेव मंदिर में सेवादारों की विशेष तैनाती

  3. हरिद्वार का गंगाजल मंदिरों में उपलब्ध कराया

जागरण संवाददाता, देहरादून। मैदानी क्षेत्र का सावन शुरू हो चुका है। पहले सोमवार पर शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो चुका है, मंदिरों में शाम को विशेष शृंगार होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सेवादार तैनात हैं।

ऐतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सेवादार तैनात

पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रांति जबकि मैदानी क्षेत्राें में पूर्णिमा से सावन महीना शुरू होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में 17 अगस्त जबकि मैदानी क्षेत्रों का सावन 28 अगस्त तक चलेगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्र का तीसरा जबकि मैदानी क्षेत्र का पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

मंदिर में रहती है सबसे अधिक भीड़

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में भीड़ काफी रहती है इसी को देखते हुए मुख्य द्वार से लेकर जगह-जगह पुलिस के साथ सेवादार भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि हरिद्वाार का गंगाजल मंदिर परिसर में उपलब्ध किया गया है, जिन्हें श्रद्धालु लेकर चढ़ा सकते हैं। सभी को दर्शन और जलाभिषेक का समय मिले इसके लिए सेवादारों की टीम तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें- kanwar Yatra 2026: एक तरफ नानी और दूसरी तरफ गंगाजल, नोएडा के हिमांशु का मोदीनगर में हुआ स्वागत

यह भी पढ़ें- नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड धंसाव: अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल, जांच रिपोर्ट में क्या?