Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dehradun Ravan Dahan Images: बुराई पर अच्छाई की जीत, धू धू कर जला अहंकारी रावण, लगे जय श्रीराम के नारे

    By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:38 PM (IST)

    Dehradun Ravan Dahan Images देहरादून में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा भव्य रूप से मनाया गया। रावण और लंका दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी ...और पढ़ें

    देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर प्रेमनगर दशहरा मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। जागरण
    देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर प्रेमनगर दशहरा मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। जागरण

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Ravan Dahan Images: देहरादून में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा भव्य रूप से मनाया गया। रावण और लंका दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित शहर के सबसे बड़े कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले दहन किए गए। इसके अलावा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज और प्रेम नगर में भी दशहरा मेला और रावण पुतला दहन किया गया।

    फोटो : देहरादून में दशहरा पर्व के दौरान बन्नू बिरादरी की ओर से परेड मैदान में आयोजित मेले में रावण को तीर मारते राम के रूप में बने कलाकार। जागरण

    फोटो: देहरादून में दशहरा पर्व को लेकर अंसारी मार्ग स्थित मां कालिका माता मंदिर से बन्नू बिरादरी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। जागरण

    फोटो : दशहरा पर्व को लेकर अंसारी मार्ग स्थित मां कालिका माता मंदिर से बन्नू बिरादरी की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में राम-लक्षण व हनुमान के रूप में बने कलाकार। जागरण

    फोटो: देहरादून में दशहरा पर्व के दौरान बन्नू बिरादरी की ओर से परेड मैदान में आयोजित मेले में लंका में आग लगाने के बाद जय श्रीराम के नारे लगाते वेद प्रकाश के रूप में बने कलाकार। जागरण

    फोटो: देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसायटी की ओर से हिन्दू नेशनल स्कूल में आयोजित दशहरा मेले के दौरान धू-धू कर जलता रावण का पुतला। जागरण

    फोटो: देहरादून में दशहरा पर्व के दौरान बन्नू बिरादरी की ओर से परेड मैदान में आयोजित मेले में बाजा बजाता बालक। जागरण

    फोटो: देहरादून में दशहरा पर्व के दौरान बन्नू बिरादरी की ओर से परेड मैदान में आयोजित मेले के दौरान उमड़ी भीड़। जागरण

    फोटो: देहरादून दशहरा पर्व के अवसर पर लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसायटी की ओर से हिन्दू नेशनल स्कूल में आयोजित दशहरा मेले के दौरान शुरू हुई तेज वर्षा के दौरान कुर्सी लेकर खड़े लोग। जागरण

    यह भी पढ़ें: Dehradun Ravan Dahan: लंकापति का अहंकार हुआ चूर, धू धू कर जला रावण; इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी